रायपुर। राजधानी रायपुर के गोगांव स्थित सुकराम नगर सर्वेंट कॉलोनी में डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आइस फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला का नकाबपोश लुटेरों ने निशाना बनाया.
शादी से लौटने के बाद पीड़िता टिकेश्वरी चौहान घर पर अकेली थी. दोपहर 2.30 बजे के करीब नकाबपोश डकैत घर मे घुसे और बंधक बनाकर लूटपाट की. फिर वारदात को अंजाम देने के बाद से मौके से फरार हो गए.
CG Vidhan Sabha Budget Session: छग विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धाजंलि, सीएम साय ने कहा- मुझे उनसे सीखने का अवसर मिला
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जहां उन्होंने पीड़िता को बेहोशी के हालत में पाया. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना दिया है।




