रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 16 से 18 सितंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वे प्रदेशभर में आयोजित “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली, पदयात्रा, मशाल जुलूस और कार्यकर्ता बैठकों में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि यह आंदोलन देशभर में मतदाता सूची में हो रही गड़बड़ियों और चुनावी निष्पक्षता की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। रायगढ़ से लेकर भिलाई तक होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Read Also- CG Transfer News: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट…
विस्तृत कार्यक्रम
16 सितंबर (मंगलवार)
- दोपहर 2:30 बजे – वीर सुरेन्द्र साई एयरपोर्ट (झारसुगुड़ा) पहुंचकर रायगढ़ के लिए रवाना।
- शाम 4:00 बजे – रायगढ़ में पदयात्रा, सभा और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा।
- शाम 5:30 बजे – रायगढ़ से कोरबा के लिए ट्रेन से प्रस्थान।
- रात 7:30 बजे – कोरबा में आमसभा व मशाल रैली को संबोधित।
Read Also- छत्तीसगढ़ के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में 9 आरोपी, आज कोर्ट में होंगे पेश
17 सितंबर (बुधवार)
- सुबह 10:00 बजे – कोरबा से रतनपुर (बिलासपुर) के लिए रवाना, बेलतरा में कार्यक्रम।
- दोपहर 12:30 बजे – रतनपुर में “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली।
- दोपहर 2:30 बजे – मुंगेली में बैठक व रैली।
- शाम 4:30 बजे – बेमेतरा में सभा को संबोधित।
- शाम 6:00 बजे – बेमेतरा से सड़क मार्ग से राजनांदगांव प्रस्थान।
- रात 8:00 बजे – राजनांदगांव में रात्रि विश्राम।
Read Also- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में जल्द होगी 700 पदों पर भर्ती
18 सितंबर (गुरुवार)
- सुबह 11:00 बजे – राजनांदगांव में पदयात्रा और सभा।
- दोपहर 12:30 बजे – दुर्ग के लिए रवाना।
- दोपहर 1:00 बजे – दुर्ग में रैली और सभा को संबोधित।
- दोपहर 3:00 बजे – दुर्ग से भिलाई प्रस्थान, पदयात्रा व सभा में शामिल।
हाल ही में बिलासपुर में आयोजित विशाल सभा में सचिन पायलट ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अब वे एक बार फिर छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में रणनीति तय करेंगे।




