पत्थलगांव। सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। पास ही नाला होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी, लेकिन बस समय रहते रुक गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ागांव के पास हुई।
बस में दर्जनों छात्र सवार थे। दुर्घटना के बाद बच्चों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। चालक और स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




