Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का दूसरा दिन, सचिन पायलट बोले- भाजपा ने आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर सत्ता हथियाई

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का दूसरा दिन, सचिन पायलट बोले- भाजपा ने आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर सत्ता हथियाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 17, 2025Updated:September 17, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का दूसरा दिन

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा दूसरे दिन बेलतरा पहुंची, जहां पार्टी के दिग्गज नेताओं ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर मिलकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया।

    सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, जो लोग जिंदा हैं, उन्हें चुनाव आयोग ने मृत घोषित कर दिया। करोड़ों मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिए गए। यह साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर सत्ता में आई है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी के गठजोड़ की सच्चाई देश के सामने ला दी है। उन्होंने कहा कि यह वोट चोर सरकार जनता की समस्याओं से बेपरवाह है। बिजली का बिल 500 से बढ़कर 2000 रुपये तक आ गया, 10 हजार स्कूल बंद हो गए और अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं।

    Read Also-  सेवा पर्व 2025: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर नमो ऐप पर 9 इंटरैक्टिव गतिविधियों की शुरुआत

    नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा, वोटों की चोरी कर जो राज कर रहा है, उसका नाम नरेंद्र मोदी है।” वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी को धंधा बना लिया है और इसी कारण बार-बार सत्ता में लौट रही है। कांग्रेस का हर सिपाही इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा।

    यात्रा के दौरान एक खास नजारा भी देखने को मिला। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव खुद कार चलाते हुए कोरबा से बेलतरा पहुंचे। उनके साथ अगली सीट पर सचिन पायलट बैठे थे, जबकि कार में चरणदास महंत, दीपक बैज और ताम्रध्वज साहू मौजूद थे।

    कांग्रेस की यह यात्रा आगे तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में जनसभाओं और पदयात्राओं के साथ जारी रहेगी। पार्टी ने दावा किया है कि मतदाता सूची के परीक्षण में भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं और इन्हीं आंकड़ों के आधार पर बीजेपी की कथित वोट चोरी का खुलासा जनता के बीच किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political cg political news cg politics news chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.