AASHISH PADAMWAAR
KHABARWAAD BIJAPUR. जिले में नक्सलियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों ने शनिवार को हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि आज भैरमगढ़ एरिया कमेटी के मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर सोमलू, जनताना सरकार अध्यक्ष रामधर बेक्को एवं आधा दर्जन माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों की टीम सुराखेड़ा की ओर निकली थी ।
सुरक्षा बलों के द्वारा संभावित स्थान पर दबिश दी गई, सुरक्षा पार्टी को देखकर माओवादी फ़रार हो गए। सर्च के दौरान मौके से 01 नग भरमार, स्टील कंटेनर, डेटोनेटर, स्प्लिंटर, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर, तीर-धनुष, दवाईया एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया l क्षेत्र में सर्चिग अभियान जारी है।




