Khabarwaad National Desk: यूपी में लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आजमगढ़ पहुंचे। वहीं उनकी रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच भगदड़ मच गई।
दरअसल, आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र के सरायमीर में खरेवा मोड़ पर समाजवादी पार्टी की एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसी बीच मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा में जमकर बवाल हुआ। बेलगाम कार्यकर्ताओं ने जब उपद्रव शुरू कर दिया गया तब पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
Read Also: हत्या के मामले में पुलिस को मिली सफलता, रायपुर से दुर्ग बुलाकर युवक को उतारा था मौत के घाट, 6 साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी
इस दौरान जमकर कुर्सियां तोड़ी गईं और कुर्सियों से एक-दूसरे पर हमला भी किया गया। अखिलेश यादव मंच पर बैठे रहे और संचालक लगातार लोगों से अपील करते रहे, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। मंच के सामने पहुंचने की होड़ के चलते चारों तरफ से कार्यकर्ता आपस में ही गुत्थम गुत्था करने लगे थे। पुलिसकर्मियों को स्थिति को संभालने में काफी मशक्कत का सामना पड़ा करना पड़ा। किसी प्रकार से लाठी भांजकर के बाद स्थिति को काबू करने की कोशिश की गई।




