Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मकर संक्रांति से पहले चाइनीज मांझे पर सख्ती, रायपुर में चार दुकानों की जांच, साढ़े चार किलो जब्त

    मकर संक्रांति से पहले चाइनीज मांझे पर सख्ती, रायपुर में चार दुकानों की जांच, साढ़े चार किलो जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 27, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। मकर संक्रांति के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय और रायपुर नगर पालिका निगम की संयुक्त टीम ने सदर बाजार, बूढ़ातालाब और गोलबाजार क्षेत्र में चार पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानों से साढ़े चार किलो से अधिक प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया गया।

    जांच में सिटी पतंग भंडार, बूढ़ातालाब से 2 किलो, मोती पतंग भंडार, बूढ़ातालाब से 1 किलो और संजय पतंग भंडार, सदर बाजार से डेढ़ किलो चाइनीज मांझा बरामद किया गया। गोलबाजार स्थित संगम काइट सेंटर का भी निरीक्षण किया गया, जहां कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं पाई गई।

    प्रशासन ने सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में चाइनीज मांझा पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।

    चाइनीज मांझा सिंथेटिक नायलॉन से तैयार किया जाता है, जिस पर कांच या धातु का पाउडर चढ़ा होता है। यह अत्यंत तेज और मजबूत होता है, जिससे गंभीर चोट या जान का खतरा हो सकता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह विशेष रूप से खतरनाक है। इसके अलावा यह पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह है, क्योंकि यह जैव अपघटनीय नहीं होता और पक्षी इसमें उलझकर घायल या मृत हो जाते हैं। बिजली के तारों पर फंसने से करंट का खतरा भी बना रहता है।

    राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वर्ष 2017 में पूरे देश में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया था। छत्तीसगढ़ में भी उसी वर्ष से यह पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद त्योहारों के समय इसकी अवैध बिक्री की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

    उल्लेखनीय है कि जनवरी 2025 में रायपुर में एक सात वर्षीय बच्चे की चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई थी। इस घटना पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेशभर में अभियान तेज किया गया।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझा कानूनन प्रतिबंधित होने के साथ-साथ मानव जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर खतरा है। त्योहारों की खुशी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.