Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » UPSC का सपना लिए राजस्थान से दिल्ली आया, प्री पास कर मेंस की तैयारी करते हुए अचानक गायब हुआ और जंगल में लटकी मिली लाश

    UPSC का सपना लिए राजस्थान से दिल्ली आया, प्री पास कर मेंस की तैयारी करते हुए अचानक गायब हुआ और जंगल में लटकी मिली लाश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 22, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    भारतीय सिविल सर्विस के सपने लिए देश की राजधानी दिल्ली आये एक छात्र की जंगल में फांसी से लटकती लाश मिली है। मृत छात्र यूपीएससी का प्री निकाल चुका था और दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर मेंस की तैयारी कर रहा था।

    मृत छात्र के शव के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए प्रथम दृष्टिया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। छात्र की पहचान दीपक कुमार मीणा के रूप में हुई है। परिवार वालों के मुताबिक, वह 11 सितंबर से गायब था। उन्होंने 14 सितंबर को गुमशुदगी की शिकायत थाने में की थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसके बाद शुक्रवार को छात्र का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला।

    मृतक दीपक कुमार मीणा मूलत: राजस्थान के जिला दौसा का रहने वाला था। दीपक के परिवार में पिता चंदूलाल मीणा, मां, दो बड़े भाई राकेश और दौलत व दो बहनें हैं। पिता चंदूलाल ने बताया कि दीपक ने यूपीएससी का ऑनलाइन कोर्स लेकर जयपुर में रहकर इसी साल प्री पास किया था। इंस्टीट्यूट ने मेंस की तैयारी के लिए दिल्ली बुलाया था। दीपक जुलाई महीने में दिल्ली स्थित मुखर्जी नगर में पीजी में रहकर कोचिंग कर रहा था।

    परिवार वालों के मुताबिक, वह रोज अपने परिवार वालों से फोन पर बातचीत करता था। 10 सितंबर की रात बात करने के बाद वह फोन नहीं कर रहा था। शक होने पर 13 सितंबर को परिवार वालों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद था। परिवार वाले मुखर्जी नगर स्थित उसके पीजी में पहुंचे। जहां उसके कमरे में रहने वाले युवक ने बताया कि वह 11 सितंबर से पीजी में नहीं आया है।

    परिजनों ने आस पास के इलाके में उसकी तलाश करने के बाद इंस्टीट्यूट में उसके बारे में जानकारी ली, लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार वालों ने 14 सितंबर को बेटे की गुमशुदगी मुखर्जी नगर थाने में दर्ज करा दी। पुलिस दीपक की तलाश शुरू की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, अस्पतालों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

    परिवार वालों ने इंस्टीट्यूट पर आरोप लगाया है कि छात्र के कक्षा में नहीं आने को लेकर उन्होंने परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस को जंगल में एक युवक के फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पेड़ से युवक फंदा लगाकर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर शव मिला है वह दीपक के इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.