Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…

    August 8, 2026

    बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…

    August 8, 2026

    भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…
    • बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…
    • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
    • छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम
    • ड्रग्स के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, CM डॉ. मोहन यादव बोले- पूरे नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त
    • अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर बोले- धर्मांतरण रैकेट की हो उच्चस्तरीय जांच
    • 100 साल पुरानी मांग पूरी: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ रेल परियोजना को मिली मंजूरी
    • राजनांदगांव में खुलेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब, 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया क्रैश मामले में पायलट के पिता को राहत दी, मगर कब सामने आएगा सच ?

    सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया क्रैश मामले में पायलट के पिता को राहत दी, मगर कब सामने आएगा सच ?

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 7, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के पायलट-इन-कमांड कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता पुष्कराज सभरवाल को बड़ी राहत प्रदान की है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने शुक्रवार को कहा कि इस हादसे में पायलट को दोषी ठहराने का कोई आधार नहीं है और इलेक्ट्रिकल खराबी सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

    कोर्ट ने केंद्र सरकार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) तथा विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने हादसे की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की थी। पीठ ने पुष्कराज सभरवाल से कहा, “यह दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन आपको यह बोझ नहीं उठाना चाहिए कि आपके पुत्र को दोषी ठहराया जा रहा है।”

    जांच में उभरे दो विपरीत मत

    अहमदाबाद हादसे में 260 यात्रियों की मौत के बाद AAIB की अंतिम रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। शुरुआती जांच में पायलट द्वारा दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच जानबूझकर बंद करने की थ्योरी सामने आई थी। कई स्वतंत्र रिपोर्टों में दावा किया गया कि फ्लाइंग पायलट ने नॉन-फ्लाइंग पायलट-इन-कमांड कैप्टन सभरवाल से बार-बार पूछा कि इंजन क्यों बंद किए गए और अगले छह सेकंड में यह सवाल कई बार दोहराया गया।

    वहीं अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के ब्रायन बेडफोर्ड ने रॉयटर्स को बताया कि बोइंग फ्यूल कंट्रोल यूनिट में कोई मैकेनिकल खराबी नहीं पाई गई। किसी भी अंतरराष्ट्रीय नियामक ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल समस्या के कारण ग्राउंड करने का आदेश नहीं दिया है।

    इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की नई थ्योरी

    एविएशन विशेषज्ञ रिचर्ड गॉडफ्रे की स्वतंत्र रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों इंजनों का आइडल से नीचे शटडाउन ई/ई बे में पानी घुसने के कारण हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल कंप्यूटर (CCR) और इंजन इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल (EEC) के बीच डिजिटल लिंक में अस्थायी खराबी आने पर इंजन स्वतः आइडल मोड में चले जाते हैं। थ्रस्ट लीवर पोजीशन का डेटा खोने पर सुरक्षा की दृष्टि से दोनों इंजन आइडल पर सेट हो जाते हैं और कनेक्शन बहाल होने पर स्वतः री-स्टार्ट होने की कोशिश करते हैं।

    फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने सरकार से सभी बोइंग 787 विमानों के इलेक्ट्रिकल सिस्टम की गहन जांच कराने की मांग की है, क्योंकि इस मॉडल में बार-बार इलेक्ट्रिकल समस्याएं दर्ज की गई हैं।

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.