Surya Grahan 2025: धार्मिक शास्त्र में ग्रहण की खास भूमिका बताई गई है। मान्यता है कि चंद्र और सूर्य ग्रहण के लगने पर इसका असर व्यक्ति पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए, साथ ही नियमों का पालन भी किया जाए। इस साल की बात करें तो दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। सबसे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके कुछ दिन बात चैत्र नवरात्रि से पहले सूर्य ग्रहण लगेगा। आइए जानते हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा और भारत में दिखाई देगा या नहीं?
कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
जब चंद्रमा और पृथ्वी, सूर्य के बीच आ जाती है तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य के छिपने से रोशनी रोक जाती है और पृथ्वी के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा जाता है जहां सूर्य ग्रहण लग जाता है। तीन प्रकार के सूर्य ग्रहण होते हैं। आंशिक, वलयाकार और पूर्ण जैसे 3 तरह के सूर्य ग्रहण होते हैं।
Read Also- विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी कैंसिल, ईद पर लीव डबल… बवाल के बाद ममता सरकार की सफाई
सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
Surya Grahan 2025: 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि, इसके अलावा अन्य देशों में सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। भारतीय समय अनुसार 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर सूर्य ग्रहण लगेगा जो शाम 4 बजकर 16 मिनट तक लगेगा। इसके बाद सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
ग्रीनलैंड, संपूर्ण यूरोप, उत्तर-पश्चिमी रूस, आईस लैंड, कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, आयरलैण्ड, फ्रान्स, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैण्ड, रूस, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग
Read Also- मार्च महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें अपना जरुरी काम
सूर्य ग्रहण का भारत में सूतक माना जाएगा या नहीं?
Surya Grahan 2025: हमें आपको पहले ही बताया है कि 29 मार्च, शनिवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका असर भी भारत पर नहीं होने वाला है और ना ही भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।




