Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, April 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, हर दिन बढ़ रहा मरीजों का आंकड़ा, यहां 20 दिन में मिले 23 नए एक्टिव केस

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, हर दिन बढ़ रहा मरीजों का आंकड़ा, यहां 20 दिन में मिले 23 नए एक्टिव केस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 1, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Swine flu in Bilaspur
    Swine flu in Bilaspur

    Swine Flu Death in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 20 दिन के भीतर स्वाइन फ्लू के 23 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग भी बीमारी को लेकर अलर्ट मोड में है। सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री तलाश रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार 31 अगस्त को सेक्टर 4 निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले सेक्टर 5 और कुम्हारी निवासी 2 बुजुर्गों की स्वाइन फ्लू से जान गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

    एक ही दिन में 3 नए मरीज और मिले
    भिलाई में इसका संक्रमण अधिक देखने को मिल रहा है। 30 अगस्त को एक ही दिन में 3 नए मरीज और मिले हैं। सभी भिलाई के कोहका, कैंप और पदुमनगर क्षेत्र से हैं। तीनों मरीजों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिलाई में स्थित श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज और चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में 2-2 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं तीन मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, रायपुर-बिलासपुर में सताएगी गर्मी

    दुर्ग कलेक्टर ने स्वाइन फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी
    दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के जरिये सभी सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। जहां भी स्वाइन फ्लू के नए मरीज मिल रहे हैं, वहां उनके परिजनों और पड़ोसियों की जांच की जा रही है साथ ही आसपास से कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच कर उन्हें दवा दी जा रही है। स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

    ऐसे बरतें विशेष सावधानी
    Swine Flu Death in Chhattisgarh:  स्वाइन फ्लू वायरस का संक्रमण होने पर पीड़ित को तुरंत अच्छे हॉस्पिटल में इलाज मिलना चाहिए। अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो फ्लू अधिक बढ़ जाता है। मरीज की मौत भी हो जाती है। जिले में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी उम्र अधिक थी। बीपी, शुगर होने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम थी।

    Read Also-  राजधानी में जमकर गरजे सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- अब सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ, तो छत्तीसगढ़ भवन में मंत्रियों को ठहरने नहीं देंगे

    डॉक्टरों का कहना है कि यदि कोई स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव मरीज आता है तो उसे विशेष रूप से अलर्ट रहने की जरूरत है। इसमें पानी की कमी की शिकायत होती है। इसे दूर करने के लिए जूस, गरम सूप, पानी और तरल खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आराम और पूरी नींद लेनी चाहिए।

    क्या है स्वाइन फ्लू
    Swine Flu Death in Chhattisgarh:  स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस के कारण होने वाला एक श्वसन रोग है। सुअरों के श्वसन लेने वाले तंत्र को संक्रमित करता है। आम तौर पर यह मौसमी फ्लू की तरह ही होता है। ये चहेरे से होकर मनुष्य के शरीर में प्रवेश करता है।

    Read Also-  बिजली चोरी, कोर्ट के नोटिस का भी नहीं दिए जवाब, तीन अरेस्ट

    यहां बरतें एहतियात
    H1N1 फ्लू का संक्रमण होने पर मरीज को दूसरे से दूरी बनाकर रखना चाहिए। दूसरे की चीजों को नहीं छूना चाहिए। स्वच्छता पर खास ध्यान देना है। छींकते या खांसते वक्त रूमाल रख लेना चाहिए। संभव हो तो उस तरफ न खांसे छींके जिस तरह लोग हों।

    स्वाइन फ्लू के लक्षण

    • बुखार आना
    • खांसी आना
    • गले में खराश होना
    • नाक बहना
    • शरीर में दर्द होना
    • सिर दर्द होना
    • ठंड लगना और थकान होना

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh chhattisgarh news swine flu swine flu in bhilai Swine flu In CG swine flu in chhattisgarh swine flu news swine flu news in chhattisgarh swine flu virus in raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    अफीम कांड में पुलिस की कार्यवाही के बीच मौके पर पहुंचे भूपेश बघेल, भीड़ और पुलिस में झूमाझटकी

    दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    CG NEWS: ऑर्डर लेट हुआ तो भड़क गया ग्राहक, डोमिनोज आउटलेट में तोड़फोड़…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.