Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, April 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, रायपुर-बिलासपुर में सताएगी गर्मी

    छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, रायपुर-बिलासपुर में सताएगी गर्मी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 1, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई में देरी, बस्तर में अगले पांच दिन तक बारिश के आसार

    Chhattisgarh Weather Report Today:  छत्तीसगढ़ में बारिश का फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसके चलते 11 जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए ऑरेंज और 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर और बिलासपुर में धूप निकली है। इसके चलते पारा चढ़ेगा और गर्मी सताएगी।

    मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर अवदाब क्षेत्र के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में औसत से 4 प्रतिशत अधिक बारिश अब तक हो चुकी है।

    Read Also-  टीका लगाने के बाद दो मासूम की मौत : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, आब्जर्वेशन में रखे गए 5 बच्चे

    रायपुर : दोपहर से सताएगी गर्मी, चढ़ेगा पारा
    Chhattisgarh Weather Report Today:   रायपुर में रविवार को सुबह से धूप-छांव वाला मौसम है। आज दिन में तेज गर्मी पड़ेगी। दिन के कुछ हिस्से में बादल भी छाएंगे। कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, फिलहाल 24 घंटों के दौरान रायपुर और आस-पास तेज बारिश के आसार नहीं है।

    शनिवार को रायपुर में तापमान 34 डिग्री के पार रिकार्ड किया गया। रविवार को भी पारा 33 के पार रहेगा। इस वजह से गर्मी और उमस परेशान करेगी। छत्तीसगढ़ के आसपास सक्रिय सिस्टम का असर अभी बस्तर संभाग में ज्यादा पड़ रहा है। इस वजह से वहां अभी अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है।

    Read Also-  पुलिस के ‘निजात’ अभियान से जुड़े बॉलीवुड और छालीवुड के कलाकार, नशे से दूर रहने का दिया संदेश…

    रायपुर सहित राज्य के अन्य जिलों में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले सप्ताह में रायपुर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम का असर इस ओर पड़ेगा।

    अब तक इतनी बारिश
    Chhattisgarh Weather Report Today:   शनिवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा । कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। 4 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश सुकमा जिले में 90 मिमी दर्ज की गई है।

    ​​​​​​​मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 1जून से 31 अगस्त तक 966.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है, जो औसत बारिश से 4 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के पांच जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। 5 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है वहीं बाकी से जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg weather report today chhattisgarh today weather news chhattisgarh weather chhattisgarh weather news chhattisgarh weather report chhattisgarh weather report today chhattisgarh weather update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.