Khabarwaad National desk: अनंतनाग में आतंकियों ने फिर से घाटी में हमला किया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति की पहचान राजा शाह के रूप में की गई है. हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
Read also: कांकेर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया शहीद, तो डिप्टी सीएम ने किया पलटवार
पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे गर्दन और पेट में दो गोलियां लगी हैं. लेकिन इलाद के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इसी बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है
Read also: लोकसभा निर्वाचन 2024 : भारत निर्वाचन आयोग ने बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान का समय किया निर्धारित, जानिए
सर्च ऑपरेशन जारी
जानकारी के मुताबिक आतंकवादी गोलीबारी करके मौके से फरार हो गए हैं. अभी तक एक भी व्यक्ति के गोली लगने की खबर सामने आई है. हालांकि, घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सर्च ऑपरेशन में पुलिस बल की कई टीमें तैनात कर दी गई हैं और आस-पास के इलाकों में खोज कर रहे हैं.
अब तक तीसरा हमला
बता दें कि इस साल अब तक गैर स्थानीय लोगों पर यह तीसरा हमला है. 7 फरवरी को आतंकवादियों ने श्रीनगर शहर के शल्ला कदल इलाके में, पंजाब के अमृतसर के एक श्रमिक अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. एक अन्य गैर-स्थानीय कर्मचारी, जिसकी पहचान रोहित माशी के रूप में हुई है, जो अमृतसर का रहने वाला है, इस घटना में घायल हो गया था.
8 अप्रैल को, जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी शोपियां जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने परमजीत सिंह नामक एक गैर-स्थानीय कैब ड्राइवर को गोली मारकर घायल कर दिया था. कथित तौर पर पीड़ित दिल्ली का रहने वाला था, उसके बाएं हाथ में गोली लगी, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई गई थी. अब 17 अप्रैल को फिर से ऐसी घटना हुई है.




