Khabarwaad Balrampur। इन दिनों प्रचण्ड गर्मी से बलरामपुर जिले के वासी परेशान हो चुके है। इस बीच भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। इस बीच एसडीएम दफ्तर का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिसकी वजह से शेड SDM के वाहन पर गिर गया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही की घटना के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बता दे कि जिले का तापमान 40 डिग्री के पार है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच मौसम का अचानक करवट लेना जिलेवासियों के लिए वरदान से कम नहीं है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ देर की बारिश से लोगों को राहत मिली। तो दूसरी और कई इलाकों में बिजली गुल रही।




