गुना: मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हंगामा हुआ है। जुलूस के दौरान पथराव हुआ है। पथराव का आरोप विशेष समुदाय के लोगों पर लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
UPI के बाद WhatsApp हुआ डाउन, यूजर्स को मैसेज भेजने में आ रही दिक्कत
घटना के बाद मची भगदड़
इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भगदड़ भी मच गई और तनाव फैल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, ये जुलूस घोसी मोहल्ला स्थित मड़िया वाले मंदिर से निकाला गया था। इसके आयोजक बच्चे और युवा वर्ग के लोग थे। हालांकि फिर भी जुलूस में करीब 50 लोग थे। जैसे ही ये जुलूस हाट रोड रपटे की ओर बढ़ा तो मदीना मस्जिद के पास समद चौक पर इस जुलूस पर हमला हो गया।




