बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में बाघ का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शिकारी के हमले की वजह से बाघ की मौत हुई होगी। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के भैंसामुंडा के जंगल में बाघ का शव मिला है। बाघ के शरीर पर चोट के निशान है। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।




