रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में वर्ष के अंतिम दिन मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। मंत्रालय महानदी भवन में 31 दिसंबर को प्रातः 11 बजे यह बैठक बुलाई गई है।
बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभाग प्रमुखों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।




