रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफल समापन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सहित देशभर के डीजीपी और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और महत्व को कई गुना बढ़ा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन दिनों तक देश के सर्वोच्च नेतृत्व और सुरक्षा तंत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी छत्तीसगढ़ में मौजूद रहे। यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों, रणनीतियों और समन्वय तंत्र पर व्यापक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ है।
उन्होंने सम्मेलन के सफल संचालन, सुरक्षा प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय तथा आतिथ्य व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन बिना किसी व्यवधान के उत्कृष्ट रूप से संपन्न हो पाया।




