रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। अंबिकापुर, कोरिया, सरगुजा और बलरामपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस की जा सकती है। हालांकि, अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हो सकता है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा। इस अवधि में प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई है और फिलहाल किसी बड़े मौसमी सिस्टम के सक्रिय




