रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। उत्तरी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य रही है। बीते दस दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर शीत लहर भी दर्ज की गई।
राजधानी रायपुर में 23 दिसंबर को धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।




