Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    August 2, 2026

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    August 2, 2026

    भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
    • भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं
    • भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार
    • IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से जांच की मांग
    • आरक्षण पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी सेवा से हटाए गए
    • अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जबलपुर को सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, 362 करोड़ की सीवेज परियोजना समेत कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » संसद में गूंजा धर्मांतरण और मानव तस्करी का मुद्दा: बृजमोहन ने विपक्ष पर लगाया ये आरोप, विजय बघेल बोले- कांग्रेस फैला रही भ्रम

    संसद में गूंजा धर्मांतरण और मानव तस्करी का मुद्दा: बृजमोहन ने विपक्ष पर लगाया ये आरोप, विजय बघेल बोले- कांग्रेस फैला रही भ्रम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 30, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    संसद में गूंजा धर्मांतरण और मानव तस्करी का मुद्दा

    नई दिल्ली/रायपुर।  छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। धर्मांतरण और मानव तस्करी के गंभीर आरोपों से जुड़े इस मामले ने प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हलचल मचा दी है। बुधवार को संसद के शून्यकाल के दौरान दुर्ग लोकसभा से सांसद विजय बघेल ने यह मामला जोरशोर से उठाया।

    सांसद बघेल ने सदन में कहा कि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के प्रयास को जागरूक नागरिकों ने नाकाम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि, दो नन बस्तर की आदिवासी बेटियों को आगरा ले जा रही थीं। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेता मानव तस्करी और धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं।

    बघेल ने कहा कि, शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भ्रम फैला रही है और अराजकता की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है। कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन विपक्ष ननों के समर्थन में खड़े होकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

    Read Also-  राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर तीखी बहस: नड्डा ने कहा- 2014 से पहले होते थे बम धमाके, UPA सरकार खिलाती थी पाकिस्तानियों को मिठाई

    देश की सांस्कृतिक एकता पर खतरा: बृजमोहन अग्रवाल
    वहीं रायपुर से सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस मामले में कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे देश की जनसांख्यिकी और सामाजिक संरचना को तोड़ने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, यह देश की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

    बृजमोहन ने कहा कि, गिरफ्तार की गई दोनों ननों पर आदिवासी क्षेत्रों में प्रार्थना सभाओं की आड़ में धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप हैं। यह मामला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि धर्मांतरण के पीछे चल रहे एक बड़े नेटवर्क की कड़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कई नेता और सांसद ऐसे मामलों में आरोपियों के समर्थन में खड़े हो जाते हैं।

    Read Also-  नन गिरफ्तारी विवाद: केरल भाजपा अध्यक्ष ने पुलिस पर साधा निशाना, कहा- ननों का धर्मांतरण से कोई संबंध नहीं

    विपक्ष को स्पष्ट करना होगा अपना रुख
    बृजमोहन अग्रवाल ने विपक्ष से सीधा सवाल किया कि वे स्पष्ट करें कि वे धर्मांतरण के खिलाफ हैं या समर्थन में। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष धर्मांतरण के खिलाफ है तो फिर ऐसे मामलों में दोषियों के समर्थन में क्यों खड़ा होता है?

    उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और पहचान को बचाने के लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि भाजपा और केंद्र सरकार आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत की रक्षक है और धर्मांतरण के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    monsoon session of parliament monsoon session of parliament 2025 monsoon session parliament 2025 parliament monsoon session 2025 parliament monsoon session 2025 dates announced
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.