जांजगीर। जिले के जर्वे गांव में शादी समारोह के दौरान 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि धुमाल संचालक और एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक कनई गांव से एक बारात जर्वे गांव आई थी और इस दौरान चाम्पा से धुमाल पार्टी बुलाई गई थी।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए ऐसे भरें फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
शादी समारोह के दौरान पंचायत भवन के पास धुमाल बज रहा था, लेकिन धुमाल के ऊपर लगी लाइट बंद हो गई। इसे ठीक करने के लिए एक कर्मचारी ऊपर चढ़ा, लेकिन कम ऊंचाई से गुजर रहे 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आ गया।
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, मंत्री ओपी चौधरी ने दी जवानों को बधाई
हादसे में ग्रामीण राजू साहू की मौत हो गई। धुमाल संचालक अमर बघेल और कर्मचारी गजेंद्र गुजरतिया बुरी तरह झुलस गए। अमर बघेल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। गजेंद्र गुजरतिया का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।




