The Sabarmati Report becomes tax free in CG: छत्तीसगढ़ सरकार ने गोधरा कांड पर आधारित बहुचर्चित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को राज्य में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय की जानकारी दी और इसे ऐतिहासिक सच सामने लाने का सराहनीय प्रयास बताया।
Read Also- बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनाया फैसला
मुख्यमंत्री ने कहा, “‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी फिल्म इतिहास के उस भयावह सच को उजागर करने का महत्वपूर्ण काम कर रही है, जिसे लंबे समय से जनता से छुपाया गया। इतिहास से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है और यह फिल्म समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि इसे छत्तीसगढ़ में करमुक्त किया जाए।”
Read Also- मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई The Sabarmati Report, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किया ऐलान
यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी एक पत्रकार के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो उस दिन की घटनाओं की तहकीकात करते हैं। फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि आखिरकार उस दिन गोधरा रेलवे स्टेशन पर क्या हुआ, जब साबरमती एक्सप्रेस में आग लग गई थी।
Read Also- प्रधानमंत्री मोदी ने की The Sabarmati Report की तारीफ, कहा- सच आ रहा सामने
गौरतलब है कि गोधरा कांड आज भी देश के इतिहास में एक पेचीदा और संवेदनशील घटना के रूप में दर्ज है, जिसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इस फिल्म के माध्यम से निर्देशक ने उस दिन की घटनाओं की सच्चाई को सामने लाने का प्रयास किया है। इसके अलावा, फिल्म को मध्यप्रदेश में भी टैक्स-फ्री किया गया है।




