बिलासपुर। न्यायधानी में महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ लिया है। मृतिका के मायके वालों की शिकायत के 10 दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स के मर्च्यूरी भेज दिया है। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेला की है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम बुंदेला की रहने वाली जया सांडे (23) ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। 27 नवंबर को वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी तबीयत खराब होने पर वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। थोड़ी देर बाद घर वाले जाकर देखे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार करते हुए कफन-दफन किया गया। महिला के मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। 7 दिसंबर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।




