नई दिल्ली। IPL 2025 का 29वां लीग मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस की टीम 12 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें ये उनकी इस सीजन में दूसरी जीत थी।
बच्ची से रेप की कोशिश, चीखी तो दौड़े लोग, मासूम की हत्या कर फरार हुआ आरोपी, गुस्साए लोगों ने किया थाने का किया घेराव
वहीं नायर ने बुमराह की गेंदबाजी के खिलाफ भी रन बटोरी जिसके बाद ही दोनों के बीच ओवर खत्म होने पर ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बहस देखने को मिली। बुमराह जो ज्यादा गुस्से में दिखाई दे रहे थे उसको लेकर करुण नायर ने मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या से भी बात की जिसमें उन्होंने फिर बाद में इस पूरे मामले को शांत कराया।
बड़ा हादसा: सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरे मासूम, एक की मौत, 2 को सुरक्षित निकला गया बाहर, कॉलोनीवासी ने की नारेबाजी
मुंबई ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 205 रनों का स्कोर बनाया था, तो वहीं दिल्ली टारगेट का पीछा करते हुए 19 ओवर्स में 193 रन बनाकर सिमट गई। इस मुकाबले के दौरान करुण नायर और जसप्रीत बुमराह के बीच तीखी नोंकझोंख भी देखने को मिली जिसको सुलझाने के लिए मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को बीच में आना पड़ा।




