रायपुर। Raipur News: राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में एक मरीज के परिजन चोरी की घटना का शिकार हो गए है। यह चोरी अस्पताल के भीतर हुई है। बताया जा रहा है मरीज आईसीयू में भर्ती है और परिजन आईसीयू के बाहर थे। इस दौरान उनके मोबाइल और नगदी चोर ले उड़े, चोरी की यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित केवल साहू अपने मौसा का इलाज कराने 18 जून से मेकाहारा अस्पताल में ठहरे हुए थे। 21 जून की रात लगभग 3:30 बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनका पर्स और मोबाइल फोन गायब है। उन्होंने तुरंत अस्पताल की पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी और CCTV फुटेज खंगाला गया।
Read Also- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से: जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा शेड्यूल
CCTV फुटेज में आरोपी साफ नजर आया
CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है, जिसके हाथ में एक थैला है। वह वार्ड में सोए हुए परिजनों के पास पहुंचकर उनके सामान को टटोलते हुए नजर आता है। केवल साहू के अनुसार, आरोपी युवक तीन मोबाइल फोन और करीब 40 हजार रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौदहापारा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read Also- अलग रह रही पत्नी पर पति ने किया हसिए से हमला, दुधमुंहे बच्चे को भी आई चोट
अस्पताल में लापरवाही, सुरक्षा पर उठे सवाल
इस चोरी की वारदात ने एक बार फिर अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ICU जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की चोरी होना न केवल मरीजों बल्कि उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताजनक है। परिजन अब अस्पताल प्रशासन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बहुत जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, CCTV फुटेज को आधार बनाकर आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी गई है।




