Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    July 22, 2026

    पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी
    • NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    • पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कर्ज से बचने के लिए युवक ने रची गंगरेल बांध में डूबने की झूठी कहानी, 12 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

    कर्ज से बचने के लिए युवक ने रची गंगरेल बांध में डूबने की झूठी कहानी, 12 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2025Updated:June 7, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    कर्ज से बचने के लिए युवक ने रची गंगरेल बांध में डूबने की झूठी कहानी
    कर्ज से बचने के लिए युवक ने रची गंगरेल बांध में डूबने की झूठी कहानी

    धमतरी। छत्तीसगढ़ के गंगरेल बांध से संदिग्ध हालात में लापता हुआ युवक 12 दिन बाद दिल्ली में जिंदा मिला है। कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी ने कर्ज के दबाव से परेशान होकर खुद के डूबने का नाटक रचा था। मामले में पुलिस ने गहन जांच के बाद सच्चाई का पर्दाफाश करते हुए युवक को दिल्ली से बरामद कर रुद्री थाना ला लिया है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े को लेकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

    Read Also-  परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर की गई कार्रवाई, SP ने आरक्षक को किया निलंबित

    बांध किनारे मिले कपड़े, मोबाइल और चप्पल – डूबने की जताई गई थी आशंका
    मिली जानकारी के मुताबिक, हेमंत 24 मई को अपने एक कर्मचारी के साथ गंगरेल पहुंचा था और एक रिसॉर्ट में ठहरा। अगले दिन यानी 25 मई को वह अंगारमोती मंदिर के पीछे नहाने गया। इसी दौरान उसने अपने कर्मचारी को कुछ सामान लाने भेजा और मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया। वह अपने कपड़े, मोबाइल और चप्पल बांध किनारे छोड़ गया ताकि यह लगे कि वह नहाते वक्त डूब गया है।

    जब कर्मचारी वापस लौटा तो उसे किनारे पड़े हेमंत के सामान मिले, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसने तुरंत रुद्री थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डूबने की आशंका जताते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पांच दिनों तक लगातार गोताखोरों की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मामलों में सिर्फ हल्के लक्षण, घबराने की जरूरत नहीं- स्वास्थ्य विभाग

    दूसरे मोबाइल नंबर से हुआ खुलासा
    तलाशी अभियान के विफल होने के बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जहां से जानकारी मिली कि हेमंत के पास एक और मोबाइल नंबर भी है। इस नंबर की कॉल डिटेल्स और लोकेशन की जांच की गई, तो पता चला कि वह दिल्ली में है। इसी बीच युवक ने खुद ही अपने परिवार को फोन कर बताया कि वह जिंदा है और कर्ज से परेशान होकर दिल्ली चला गया था। उसने परिजनों से कहा कि वह एक महीने बाद लौटेगा। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया और रुद्री थाना लेकर आ गई।

    Read Also-  पीएम आवास के नाम पर ग्रामीणों से ठगे लाखों रूपए, पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारियों को दबोचा

    अब झूठी सूचना और भ्रम फैलाने पर होगी कार्रवाई
    रुद्री थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हेमंत ने जानबूझकर डूबने का नाटक रचकर पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत संसाधनों का दुरुपयोग किया है। इस हरकत से शासन-प्रशासन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और जनता में भी भ्रम की स्थिति बनी। पुलिस का कहना है कि इस तरह की योजना बनाकर खुद को मृत घोषित कराना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस संबंध में युवक के खिलाफ उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news dhamtari news dhamtari news cg dhamtari news live dhamtari news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.