Tokhan Sahu met CM Vishnu dev sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
Read Also- 12वीं बोर्ड परीक्षा के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट
Tokhan Sahu met CM vishnu dev sai: मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।




