कोंडागांव। कोंडागांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से जा टकराई टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे।
घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं 2 घायल को हायर सेंटर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार बड़ेडोंगर से कोंडागांव फिल्म देखने आए थे वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ। मृतक बड़े डोंगर ग्राम के निवासी बताये जा रहे। सभी एक ही परिवार के सदस्य है।




