Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » टीएस सिंहदेव बोले- मैं क्यों कहूं कि मुझे सीएम नहीं बनना है… अजय चंद्राकर ने किया पलटवार- हम बना देंगे मुख्यमंत्री

    टीएस सिंहदेव बोले- मैं क्यों कहूं कि मुझे सीएम नहीं बनना है… अजय चंद्राकर ने किया पलटवार- हम बना देंगे मुख्यमंत्री

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 11, 2025 राजनीति No Comments3 Mins Read
    टीएस सिंहदेव बोले- मैं क्यों कहूं कि मुझे सीएम नहीं बनना है... अजय चंद्राकर ने किया पलटवार- हम बना देंगे मुख्यमंत्री

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी, लेकिन साथ ही साफ किया कि वे मुख्यमंत्री बनने की इच्छा से इनकार नहीं करते।

    सिंहदेव ने कहा, मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। ऐसा कौन कहेगा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता। पहले भी मेरा नाम सीएम के लिए चला था। ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मीडिया ने मुझे बनाए रखा, लेकिन पार्टी का निर्णय हमेशा अंतिम होता है।

    उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट किया है कि 2028 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सामूहिक नेतृत्व में उतरेगी। “किसी एक चेहरे पर चुनाव लड़ना अपवाद होता है, 90% चुनाव सामूहिक नेतृत्व से ही लड़े जाते हैं।

    Read Also-  कांग्रेस की मांग: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से शुरू हो धान खरीदी, PCC चीफ ने कहा- सरकार 3,286 रुपये के समर्थन मूल्य पर करे धान की खरीदी

    अजय चंद्राकर का पलटवार – “कांग्रेस में उनका कुछ होना नहीं है”
    टीएस सिंहदेव के बयान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हम टीएस सिंहदेव को एक दिन का सीएम बना देंगे। अगर वे चाहें तो हम उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देंगे, ताकि उनकी इच्छा पूरी हो जाए। कांग्रेस में तो उनका कुछ होना नहीं है।

    चंद्राकर ने कहा कि सिंहदेव को गांधी परिवार ने धोखा दिया, जबकि उन्होंने पहले “50-50 के समझौते” की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंहदेव ने अपनी राजशाही का हिस्सा बेचकर कुछ नहीं भेजा, लेकिन सीएम रहते कुछ हिस्सा दिल्ली जाता रहा, इसलिए सरकार ने 5 साल पूरे किए।

    Read Also-  कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वह देश के लिए कलंक…

    राजनीतिक माहौल और सामाजिक मुद्दों पर भी बोले सिंहदेव
    देश में बढ़ते धार्मिक और जातीय तनाव पर टिप्पणी करते हुए सिंहदेव ने कहा, “राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटा जा रहा है। संविधान और संवैधानिक पदों का अनादर करना गलत है। दुर्भाग्य से देश की राजनीति धर्म और जाति की हो गई है।”

    सीजेआई पर जूता फेंके जाने की घटना पर उन्होंने कहा, सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान, पूरी संवैधानिक व्यवस्था का अपमान है। ऐसी घटनाएं समाज में विष घोलती हैं।

    सिंहदेव ने यह भी कहा कि, वोट की राजनीति के लिए बहुसंख्यक हिंदुओं को भाजपाई बताया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। सारे हिंदू भाजपा के नहीं हो सकते। मैं भी हिंदू हूं  कांग्रेस में पैदा हुआ हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news chhattisgarh political updates chhattisgarh politics news political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    सूरजपुर में कांग्रेस की सियासत गर्म, 17 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.