बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव में गर्मी की छुट्टियां मनाने आए दो मासूम बच्चों की कूलर में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 14 वर्षीय गीतू जायसवाल और 13 वर्षीय राजू जायसवाल की मौके पर ही जान चली गई। दोनों बच्चे कवर्धा के श्रृंगारपुर गांव से अपने बड़ी मम्मी के घर आए हुए थे।
CG CRIME NEWS: अयोध्या से लौटे 74 वर्षीय बुजुर्ग ने की तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या
जानकारी के अनुसार, तेज गर्मी के चलते बच्चों ने कूलर चालू किया, इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। घटना के वक्त घर में सभी सदस्य मौजूद नहीं थे, जिससे समय पर मदद नहीं मिल सकी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
25 लाख के डीजल घोटाले में लिपिक निलंबित, वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर सवाल, एक्शन मोड में कलेक्टर
स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। यह हृदयविदारक घटना गर्मियों में बिजली उपकरणों के उपयोग को लेकर सावधानी बरतने की गंभीर चेतावनी देती है।




