रायपुर। आज सुबह करीब साढ़े छह बजे मोवा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार से आ रही किआ सोनेट और ह्यूंडई क्रेटा कार आपस में टकरा गईं। जोरदार भिड़ंत में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीनों घायलों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




