CG Raigarh Latest News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अर्निश शेख (महिला) और ईफ्तिखार शेख (पुरुष) के रूप में हुई है, जो रायगढ़ के कोडतराई क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे थे।
Read Also- पुलिस अधिकारियों का तबादला : आदेश जारी, TI से लेकर ASI रैंक के अधिकारी शामिल, देखिए लिस्ट
CG Raigarh Latest News: पुलिस टीम कोडतराई में नियमित जांच के दौरान पहुंची थी, जहां दोनों संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद मतदाता पहचान पत्र सहित कई भारतीय दस्तावेज बनवा लिए थे। पुलिस को आरोपियों के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट और वीजा भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन दस्तावेजों को बनाने में किस-किस की मदद ली गई और यह नेटवर्क कितना बड़ा है।




