Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » संतोषी नगर में अज्ञात व्यक्ति की आगजनी, कई वाहन और गोदाम जलकर खाक

    संतोषी नगर में अज्ञात व्यक्ति की आगजनी, कई वाहन और गोदाम जलकर खाक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 9, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी के संतोषी नगर क्षेत्र में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई आगजनी की घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। देर रात मिश्रा होटल गली में एक व्यक्ति ने पेट्रोल की बोतल और माचिस के सहारे लगातार वाहनों और एक गोदामनुमा घर में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार आरोपी रातभर गलियों में घूमता रहा और जहां मौका मिला, वहां आगजनी की घटनाएं करता रहा।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दो एक्टिवा, एक बाइक, एक ई-रिक्शा और दूध तथा मिल्क प्रोडक्ट्स से भरे एक गोदामनुमा घर को आग के हवाले किया। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जल गया, हालांकि लोगों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोका जा सका।

    दमकल विभाग को रात में अलग-अलग स्थानों से आग लगने की तीन सूचनाएं मिलीं। तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का तर्क है कि इतनी देर तक पेट्रोल की बोतल लिए व्यक्ति का गलियों में घूमना और आगजनी करना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

    टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.