रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जांजगीर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसे लेकर पार्टी संगठन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बीजेपी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा 22 दिसंबर को दोपहर 12.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे हेलिकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे।
जांजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।




