Panchayat chunav 2025: दुर्ग जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान आज सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गया। इस चरण में पाटन जनपद क्षेत्र के चार जिला पंचायत सदस्यों और 25 जनपद पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा। इसके साथ ही 107 सरपंच और 1199 पंचों का भी चुनाव हो रहा है। मतदान के लिए 108 ग्राम पंचायतों में कुल 294 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान का समय दोपहर 3:00 बजे तक है।
Read Also- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: आजादी के बाद पहली बार इस गांव में मतदान कर रहे वोटर, जानिए अब तक कहाँ कितने प्रतिशत हुआ मतदान
Panchayat chunav 2025: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने परिवार के साथ ग्राम कुरूदडीह में मतदान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वितीय चरण में बहुमत से जीत हासिल करेगी। बघेल ने कहा, “जनता उन उम्मीदवारों का चयन कर रही है, जिनकी उन्हें आवश्यकता है।” मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और सभी केंद्रों की निगरानी की जा रही है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट से विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ‘सत्य की जीत’
Panchayat chunav 2025: भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा सरकार चुनाव कराने से डर रही थी, लेकिन बाध्य होकर चुनाव करा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है। बघेल ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी भाजपा सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित थी।




