Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » युवाओं में क्यों बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल, कैसे ये बन जाता है कई बीमारियों का कारण

    युवाओं में क्यों बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल, कैसे ये बन जाता है कई बीमारियों का कारण

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 30, 2024 स्वास्थ्य No Comments3 Mins Read
    युवाओं में क्यों बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल, कैसे ये बन जाता है कई बीमारियों का कारण
    युवाओं में क्यों बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल, कैसे ये बन जाता है कई बीमारियों का कारण

    Khabarwaad Health Desk: आज बदलता लाइफस्टाइल कई बड़ी बीमारियों की वजह बनता जा रहा है और कम उम्र में ही लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. ऐसी ही एक समस्या है कोलेस्ट्रॉल जो बेहद आम है. जो गलत खानपान की आदत की वजह से होती है और फैटी लिवर और हार्ट अटैक की वजह बनती है.

    कोलेस्ट्रॉल जहां पहले बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता था वही अब बाहर का ज्यादा खाना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी कम उम्र में लोगों को बैड कोलेस्ट्रॉल का शिकार बना रही हैं.

    क्यों बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल

    सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर वरूण बंसल कहते हैं कि जहां पहले मेरे पास ज्यादा उम्र के लोग बढ़े कोलेस्ट्रॉल की समस्या के साथ आते थे वही अब ये समस्या 20 वर्ष की आयु के लोगों में भी दिखाई दे रही है. कम उम्र में इसके बढ़ने की वजह उनका अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कम फिजिकल एक्टिव रहना है. जिससे आगे चलकर उन्हें फैटी लिवर की समस्या हो रही है.

    बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लक्षण काफी लेट पता चलते हैं इसलिए ज्यादातर लोग इस समस्या पर ध्यान नहीं देते. यही वजह है कि आज कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक के मामले देखने को मिल रहे हैं.

    Read Also: एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डंपर में टकराई स्कूली वैन, ड्राइवर और एक बच्चे की मौत, 9 घायल

    कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल

    कोलेस्ट्रॉल लिवर द्वारा निर्मित एक मोमी पदार्थ होता है जो हार्मोन, विटामिन डी और बाइल के निर्माण में आवश्यक होता है जिससे हमारा खाना आसानी से पचता है. कोलेस्ट्रॉल को कई प्रकारों में बांटा गया है जैसे हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन. हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन को गुड कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी जाना जाता है जिसकी सामान्य रेंज 50mg/dL या इससे अधिक होना चाहिए. वही एलडीएल को बैड कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है जिसकी सामान्य रेंज 100 mg/dLसे कम होनी चाहिए. सामान्य रेंज से ज्यादा रेंज को खतरनाक माना जाता है जिससे हार्ट की समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है.

    युवाओं में क्यों बढ़ रहा है बैड कोलेस्ट्रॉल

    – युवाओं में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की बड़ी वजह गलत खानेपीने की आदत है. फास्ट फूड का चलन और बाहर का जंक फूड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है.

    – कम फिजिकल एक्टिविटी भी इसके बढ़ने में योगदान देती है.

    – मोटापा भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की एक बड़ी वजह है.

    कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से होने वाली समस्याएं

    बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से फैटी लिवर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है. लेकिन बड़े कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दवाईयों से बेहतर अपनी जीवनशैली में बदलाव करें.

    कैसे कम करें बैड कोलेस्ट्रॉल

    – पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें.

    – बाहर का जंक फूड, खाने में मीठा और वसायुक्त खाना कम खाएं.

    – डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फलों को ज्यादा खाएं.

    – फिजिकली एक्टिव रहें.

    – रोजाना एक्सरसाइज करें वर्ना आधे घंटे की वॉक जरूर करें.

    – पर्याप्त नींद लें.

    – धूम्रपान और शराब का सेवन कम करें.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bad cholesterol cholesterol cholesterol control cholesterol level cholesterol levels cholesterol lowering foods cholesterol metabolism cholesterol symptoms foods that lower cholesterol good cholesterol hdl cholesterol high cholesterol how to lower cholesterol how to reduce cholesterol ldl cholesterol low cholesterol diet low cholesterol foods lower cholesterol lower cholesterol naturally normal cholesterol levels what is cholesterol
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मानसून में बढ़ा स्टमक फ्लू का खतरा, NCDC ने जारी किया अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    भारत में लॉन्च हुई Ozempic: डायबिटीज कंट्रोल की गेम-चेंजर दवा, जानें कीमत

    माइग्रेन से परेशान? ये दो फल बिल्कुल न खाएं, वरना हो सकती है गंभीर परेशानी!

    रोज रात 15 मिनट करें ये आसान उपाय, फेफड़ों से साफ़ होगा प्रदूषण और सांस होगी हल्की और ताज़ा

    किडनी की बीमारियों के बढ़ते मामले: आपकी कुछ आदतें बन सकती हैं खतरे की वजह

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.