Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जवान आत्महत्या कोशिश मामला: कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे नगर सेना के जवान, दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

    जवान आत्महत्या कोशिश मामला: कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे नगर सेना के जवान, दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 27, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    कोरबा। बर्खास्तगी से आहत नगर सेना के एक जवान द्वारा आत्महत्या की कोशिश के बाद मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना के विरोध में नगर सेना के जवान बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे नगरसेन कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर पीड़ित नगर सैनिक संतोष पटेल की तत्काल बहाली, जिला सेनानी का तबादला और दोषी अधिकारी जिला सेनानी अनुज एक्का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार, पीड़ित नगर सैनिक संतोष पटेल ने कुछ दिन पहले कलेक्टर परिसर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जहर सेवन के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

    घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि संतोष पटेल ने जहर सेवन से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इस नोट में उसने डिविजनल कमांडेंट और कोरबा कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जवान का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा लगातार दबाव और उत्पीड़न के कारण उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    धरने पर बैठे नगर सेना के जवानों का कहना है कि जब तक संतोष पटेल को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी याद दिलाया कि कुछ दिन पहले ही जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने भी प्रताड़ना को लेकर आंदोलन किया था।

    इससे विभाग के भीतर असंतोष की स्थिति पहले से ही बनी हुई है। इस मामले ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन और नगर सेना के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित जवान को न्याय कब तक मिलता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.