Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जेल में बंद युवा कांग्रेस नेता पर धारदार हथियार से हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जेल में बंद युवा कांग्रेस नेता पर धारदार हथियार से हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    जेल में बंद युवा कांग्रेस नेता पर धारदार हथियार से हमला

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक और हिंसा के चलते सुर्खियों में आ गई है। गुरुवार को जेल परिसर में युवा कांग्रेस नेता और विचाराधीन कैदी आशीष शिंदे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ। गंभीर रूप से घायल शिंदे को तत्काल उपचार के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिंदे के चेहरे, छाती और हाथ पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं।

    जेल के भीतर पहुंचा हथियार, उठे कई सवाल
    घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, हमले को कैदी साई और उसके एक साथी ने अंजाम दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल की कड़ी निगरानी के बावजूद धारदार हथियार अंदर कैसे पहुंचा? फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

    Read Also-  कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति, मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन की कवायद तेज

    केके श्रीवास्तव मामले से जुड़ी है गिरफ्तारी
    गौरतलब है कि घायल आशीष शिंदे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के एक सक्रिय और प्रभावशाली नेता रहे हैं। वे रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं और प्रदेश की राजनीति में उभरते हुए चेहरों में शामिल थे। शिंदे की जेल में मौजूदगी का संबंध करोड़ों की ठगी के आरोपी और कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव को फरार कराने के आरोप से जुड़ा है। केके श्रीवास्तव का नाम कई प्रभावशाली नेताओं से जुड़ा रहा है और गिरफ्तारी के समय उसके कई हाई-प्रोफाइल नेताओं के साथ फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। इसी मामले में शिंदे को गिरफ्तार कर रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में रखा गया था।

    पूर्व नियोजित साजिश या निजी दुश्मनी?
    पुलिस इस हमले को लेकर दो प्रमुख एंगल से जांच कर रही है। एक, यह हमला आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है। दूसरा, इसे एक पूर्व नियोजित साजिश के रूप में भी देखा जा रहा है। चूंकि यह मामला एक राजनीतिक शख्सियत से जुड़ा है, इसलिए जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का अंतिम दिन आज, भूपेश बघेल के घर ED कार्रवाई से गरमाएगा सदन

    राजनीतिक हलकों में हड़कंप
    घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime news raipur raipur crime news raipur crime news cg raipur news crime
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.