आशीष पदमवार
बीजापुर। पीएलजीए बटालियन के दो हार्डकोर नक्सलियों समेत कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लोकतंत्र की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि अन्य 6 नक्सलियों पर कुल 25 लाख रुपये का इनाम था।
दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत : वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा- पशु के मांस और हड्डियों की तस्करी करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
सभी नक्सलियों ने बीजापुर एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता, सीआरपीएफ और जिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। ये नक्सली जिले की कई हिंसक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। आत्मसमर्पण करने वालों ने सरकार की पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और लगातार बढ़ते सुरक्षा बलों के दबाव से प्रभावित होकर हथियार डाले।
चैनपुर में अपहृत बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
आत्मसमर्पण के बाद सभी 16 नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शेष नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और विकास में भागीदारी निभाने की अपील की है। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, कुम्हारी टोल प्लाजा जल्द बंद करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया




