Khabarwaad National Desk: ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को 18 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर को बंद करने का निर्देश दिया है. टेलीकॉम कंपनियां आने वाले 15 दिन में ही इन मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर सकती हैं.ऐसे में आपका जानना बहुत जरुरी है कि कहीं इन 18 लाख मोबाइल कनेक्शन में आपका नंबर तो नहीं शामिल…
टेलिकॉम विभाग की ओर से बीते 9 मई को टेलिकॉम कंपनियों जैसे जियो, एयरटेल और Vi को 28,220 मोबाइल बैंड को बंद करने का निर्देश दिया था. साथ ही करीब 20 लाख मोबाइल कनेक्शन का दोबारा से वेरिफिकेशन करने का निर्देश भी दिया गया था. इसके पीछे कारण मोबाइल हैंडसेट से हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड है.
इस कारण बंद होंगे सिम कार्ड
केंद्र की मोदी सरकार ने देश से साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड को हटाने के लिए सिम कार्ड्स को बंद करने का फैसला किया है. प्लान के तहत सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों की मदद से ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों की पहचान की जाएगी। रिपोर्ट की मानें, तो टेलिकॉम कंपनियां मोबाइल कनेक्शन और सिम कार्ड का रीवेरिफिकेशन करेगी, उसके बाद उन्हें ब्लॉक कर सकती है. टेलिकॉम कंपनियों की ओर से अगले 15 दिनों में फर्जी मोबाइल और सिम कार्ड को बंद करने का टास्क दिया गया है.




