Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    July 23, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

    July 23, 2026

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी
    • शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज
    • उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम
    • मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 210 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 153 हथियार किए जमा, सीएम साय बोले- बदल रहा है बस्तर 

    210 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 153 हथियार किए जमा, सीएम साय बोले- बदल रहा है बस्तर 

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 17, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    210 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 153 हथियार किए जमा, सीएम साय बोले- बदल रहा है बस्तर 

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। यहां 210 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और अपने पास रखे 153 हथियार भी सौंप दिए। आत्मसमर्पण करने वालों में गुरुवार को बस्तर में सरेंडर करने वाले 140 और कांकेर में पहले आत्मसमर्पण कर चुके 60 से अधिक नक्सली शामिल हैं।

    संविधान की प्रति और गुलाब देकर स्वागत
    पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का स्वागत भारतीय संविधान की प्रति और एक गुलाब देकर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सरेंडर नक्सलियों को तीन बसों में लाया गया, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही।

    सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश को अलग कार से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। वह माड़ डिवीजन में सक्रिय था और उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। अन्य नक्सलियों पर 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक के इनाम घोषित थे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए ऋण पुस्तिका अनिवार्य नहीं

    “मिलेगा घर, जमीन और तीन साल की आर्थिक मदद” — मुख्यमंत्री साय
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मकान, जमीन और तीन साल तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “सरकार चाहती है कि जो लोग भटके हुए रास्ते पर चले गए थे, वे अब सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्हें संविधान की प्रति दी गई है, ताकि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझें और उसमें अपनी भूमिका निभाएं।”

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब बस्तर में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है सड़कें बन रही हैं, बिजली और राशन हर गांव तक पहुंच रहा है। राज्य सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए वचनबद्ध है।

    “31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का अंत” — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा लक्ष्य तय किया गया है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, यह मान लिया जाए कि तय समय में यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। आज का यह आत्मसमर्पण उस दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

    Read Also-  स्टेनोग्राफर और टाइपिंग परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

    शर्मा ने बताया कि इस सरेंडर में माड़ डिवीजन की पूरी कमेटी शामिल है। उन्होंने जानकारी दी कि,  कंपनी-1 और कंपनी-10 पूरी तरह आत्मसमर्पण कर चुकी हैं। कंपनी-5 में केवल 1-2 सदस्य बचे हैं। कम्युनिकेशन टीम और जोनल डॉक्टर टीम ने भी पूरी तरह सरेंडर कर दिया है। उत्तर-पश्चिम ज़ोन अब पूरी तरह खाली हो चुका है। पुनर्वास और नई शुरुआत की दिशा में कदम

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जो नक्सली माता-पिता के सुख से वंचित हैं या बीमार हैं, सरकार उनके मेडिकल ट्रीटमेंट की व्यवस्था करेगी।
    साथ ही उन्होंने कहा कि जो आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली चाहें, वे DRG (District Reserve Guard) में शामिल हो सकते हैं। वर्तमान में DRG में केवल 10% सदस्य पूर्व नक्सली हैं, जबकि बाकी सभी नए भर्ती हुए जवान हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news headlines chhattisgarh news in hindi chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    उप सचिव अंशिका पाण्डेय के तबादले की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.