Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रिश्वतखोरी का गोरख धंधा: BMO रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

    रिश्वतखोरी का गोरख धंधा: BMO रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 17, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    रिश्वतखोरी का गोरख धंधा: BMO रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

    सक्ती। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की बिलासपुर इकाई ने शुक्रवार को सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) राजेंद्र कुमार पटेल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई बीएमओ कार्यालय के बाबू उमेश कुमार चंद्रा की शिकायत पर की गई, जिसने अपने ही अधिकारी के खिलाफ हिम्मत दिखाते हुए एसीबी से न्याय की गुहार लगाई थी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता उमेश कुमार चंद्रा वार्ड क्रमांक 12 डभरा का निवासी है और बीएमओ कार्यालय डभरा में बाबू के पद पर पदस्थ है। उसने 6 अक्टूबर 2025 को एसीबी बिलासपुर इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके यात्रा भत्ता बिल की राशि 81,000 रुपए का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। भुगतान के एवज में बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल ने 32,500 रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा पहले 16,500 रुपए दिए जा चुके थे, जबकि शेष 16,000 रुपए की और मांग की जा रही थी। उमेश कुमार ने इस अवैध मांग की शिकायत एसीबी से की और बीएमओ को रंगे हाथ पकड़वाने का अनुरोध किया।

    शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। बीएमओ से बातचीत के दौरान रिश्वत की रकम 15 हजार रुपए पर सौदा तय हुआ। योजना के अनुसार शुक्रवार को शिकायतकर्ता ने तय राशि बीएमओ को उनके कार्यालय में ही सौंपी, उसी दौरान एसीबी टीम ने छापा मारते हुए बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

    कार्रवाई के दौरान मौके से 15,000 रुपए की रिश्वत राशि बरामद की गई। एसीबी टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bus news bilaspur crime news bilaspur hindi news bilaspur latest news bilaspur news chhattisgarh bilaspur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.