भिलाई। इडली, डोसा, समोसा जैसे स्ट्रीट फूड के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अब भिलाई में 25 हाइजेनिक फूड शॉप खोले जाएंगे, जो भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से प्रमाणित होंगे। इन दुकानों में केवल साफ, सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री बेची जाएगी।
इस योजना के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत शासन ने 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, जो दुर्ग जिले के सीएमएचओ को जारी किए गए हैं। लेकिन राशि अभी तक नगर निगम को नहीं मिली है, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
Read Also- बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त: NHAI को 3 सप्ताह में शपथपत्र देने का आदेश
नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने जानकारी दी कि जैसे ही राशि मिलती है, नेहरू नगर क्षेत्र से शुरुआत करते हुए 25 दुकानों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
यह योजना केवल भिलाई तक सीमित नहीं है, बल्कि दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर को भी इसमें शामिल किया गया है। हर शहर को 1-1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
हाइजेनिक फूड सेंटर के लिए शासन ने 8 प्रमुख बिंदु तय किए हैं:-
- स्वच्छता
- सुरक्षित सामग्री
- स्वच्छ वातावरण
- सुरक्षित भंडारण
- नियमित सफाई
- स्वच्छ पानी
- खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण
-
नियमों का पालन




