Khabarwaad Balrampur: रविवार शाम झरने के पानी में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई. बच्चा दूसरे बच्चों के साथ झरने के किनारे खेल रहा था तभी अचानक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा. मामला रेवतीपुर गांव का है.
यूपी से नानी के घर घूमने आया था बच्चा
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ग्राम बराह पानी का रहने वाला चार साल का मासूम गुलशन कोरवा अपनी नानी के घर में था. एक महीने पहले मां बेटा घूमने आए थे. रविवार शाम घर से करीब 200 मीटर दूरी पर पहाड़ से गिरने वाले झरना के पास मोहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ गुलशन भी खेल रहा था. इसी दौरान अचानक गुलशन कोरवा का पैर फिसल गया और झरने में गहरे पानी में चला गया. जिससे डूबने से बच्चे की मौत हो गई.
पानी भरने पहुंची महिला ने बच्चे को देखा
घंटेभर बाद जब मोहल्ले की एक महिला झरने के किनारे पानी भरने गई तो उसने बच्चे के शव को तैरते हुए देखा. महिला ने गांव पहुंचकर तुरंत घटना के बारे में बताया. गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. रामचंद्रपुर पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद रेवतीपुर गांव पहुंची. शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम करने के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना के बाद मासूम बच्चे के परिजनों का बुरा हाल है. गांव में शोक का माहौल है.
यह भी पढ़े:
सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-‘पूरी जानकारी देने के आदेश का पालन हो’
स्कूल के सामने इस हालत में मिली महिला की लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका




