रायपुर। छत्तीसगढ़ के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवराडीह में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते हुए 6 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से ₹33,570 नकद, ताश की गड्डी और अन्य सामान जब्त किया है।
रायगढ़ में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़: 52 मवेशियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पानी टंकी के नीचे चल रहा था जुआ
खरोरा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम केवराडीह की पानी टंकी के नीचे कुछ लोग ‘काटपत्ती’ नामक ताश का जुआ खेल रहे हैं और रुपयों की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर रेड डाली गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- लोकनाथ चेलक (40), निवासी चकवे, थाना खरोरा
- रवि रात्रे (60), निवासी छेरकाडीह, थाना पलारी
- रोहित मांडले (48), निवासी मजिठा, थाना खरोरा
- शिवकुमार मांडले (60), निवासी लांजा (परसवानी), थाना खरोरा
- बप्पी साव (35), निवासी भैंसा, थाना खरोरा
- कृष्ण कुमार रात्रे (46), निवासी केवराडीह, थाना खरोरा
जुए के सामान सहित नकदी जब्त
पुलिस ने मौके से ₹33,570 नकद, 52 पत्ती ताश, दो मोमबत्तियां और एक सफेद प्लास्टिक की चुमड़ी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।




