आशीष पदमवार
बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 नक्सली को गिरफ्तार किया है। जवानों ने इन्हें दो अलग – अलग थानों से पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने विस्फोटक टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक, डेटोनेटर, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर एवं जमीन खोदने का औजार बरामद किया हैं।
जानकारी के मुताबिक डीआरजी, थाना भैरमगढ़ एवं थाना मिरतुर, छसबल 15/ई वाहिनी की अलग अलग टीम ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की है। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ से डीआरजी और थाना पुलिस कोलनार, डालेर की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान डालेर के जंगल से विस्फोटक के साथ 6 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया।
Former Prime Minister Death: पूर्व प्रधानमंत्री का निधन, 85 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
1. आयतु ओयाम ऊर्फ गुर्जु (कोलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) पिता बुला ओयाम उम्र 50 वर्ष निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़*
2. फागु मिच्चा (कोलनार आरपीसी DAKMS सदस्य) पिता हड़मा उम्र 45 वर्ष निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़*
3. रामू वेको (कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) पिता मासो उम्र 24 वर्ष निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़*
4. लक्ष्मण वेको (कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) पिता दासू उम्र 21 वर्ष निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़*
5. रानू पोड़ियाम (कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) पिता भीमा उम्र 20 साल कोलनार थाना भैरमगढ़*
6. चमरू ओयाम (कोलनार आरपीसी संघम सदस्य) पिता स्व0पाण्डू उम्र 38 वर्ष निवासी कोलानार थाना भैरमगढ़*




