Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 70 से 40% : पदोन्नति पर कैंची, नाराज़ अभियंता आज पावर कंपनी मुख्यालय का करेंगे घेराव

    70 से 40% : पदोन्नति पर कैंची, नाराज़ अभियंता आज पावर कंपनी मुख्यालय का करेंगे घेराव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 2, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    70 से 40% : पदोन्नति पर कैंची, नाराज़ अभियंता आज करेंगे प्रदर्शन

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद पर विभागीय पदोन्नति का कोटा 70 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत करने के फैसले ने पत्रोपाधि अभियंताओं में आक्रोश भड़का दिया है। इस फैसले के खिलाफ अभियंता संघ ने मोर्चा खोल दिया है और आज शाम 5 बजे कंपनी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

    पावर जनरेशन कंपनी में नए भर्ती नियमों के मुताबिक अब विभागीय पदोन्नति का कोटा घटाकर 40% कर दिया गया है। वहीं विभागीय सीधी भर्ती 10% पर यथावत रखी गई है, लेकिन खुली सीधी भर्ती का कोटा 20% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। यही मॉडल अब वितरण कंपनी में लागू करने की भी तैयारी है।

    स्थानीय युवाओं के मौके कम होंगे
    पदोन्नति के कोटे में कटौती से नाराज़ अभियंताओं का कहना है कि इस फैसले से सबसे बड़ा नुकसान स्थानीय अभियंताओं और कर्मचारियों को होगा। खुली भर्ती में दूसरे राज्यों के प्रतियोगियों को भी जगह मिलेगी, जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं के अवसर घटेंगे।

    ‘नई भर्ती से कंपनी पर बढ़ेगा बोझ’
    पत्रोपाधि अभियंता संघ ने प्रबंधन को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अधिकांश कनिष्ठ अभियंता पहले से ही सहायक अभियंता के उच्च वेतनमान पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें पदोन्नति देने से कंपनी पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं आएगा। उल्टा, बाहरी भर्ती करने से नए वेतन और भत्तों का बोझ कंपनी पर बढ़ेगा।

    संघ के प्रांतीय महासचिव ने साफ कहा – “यह निर्णय न सिर्फ़ हमारे पदोन्नति के हक़ को छीनने वाला है, बल्कि स्थानीय युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ भी है। जब तक कोटा 70% बहाल नहीं किया जाता, हमारा विरोध जारी रहेगा।”

    अब देखना यह होगा कि आज पावर कंपनी मुख्यालय के सामने होने वाला यह प्रदर्शन प्रबंधन को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने पर मजबूर कर पाता है या नहीं।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #ChhattisgarhJobs #EngineersRights #PowerCompanyProtest #PromotionScam #SaveLocalYouth #इंजीनियर_विरोध #इंजीनियरों_का_हक #छत्तीसगढ़_युवाओं_के_साथ_नाइंसाफी #पदोन्नति_घोटाला #पावरकंपनी_विवाद
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.