Dhamtari News: धमतरी जिले के सेमरा सी गांव में मंगलवार को स्कूल से लौटते समय 9 स्कूली बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। रात में सभी बच्चों को उल्टियों की शिकायत के चलते आनन-फानन में धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Dhamtari News: डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनकी हालत अब बेहतर है। अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों को जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना है। ग्रामीणों ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की, जिससे बच्चों को समय पर चिकित्सा सहायता मिली।




