KHABARWAAD POLITICAL DESK. लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियां के उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी दौरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि बसपा के पूर्व विधायक केशव चंद्रा आज बीजेपी में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार आज जैजैपुर में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित थे। आपको बता दें कि चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां 11 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण यानी 19 अप्रैल को एक सीट पर वोटिंग होगी। इसके बाद दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को 3 और 7 मई को सूबे की 7 सीटों पर मतदान होगा। चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे।




